निर्माण कार्य की धीमी गति पर जताई नाराजगी, 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन हटाने के दिए निर्देश
स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर, 05 सितंबर। मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने शनिवार तड़के 2:35 बजे मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय, कजरीनूरपुर, विकासखंड निगोही का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के समय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयशंकर श्रीवास्तव, सहायक अभियंता परवेज आलम, अवर अभियंता अग्रसेन एवं साइट इंजीनियर उपेन्द्र कुमार मौजूद रहे।
निरीक्षण में विद्यालय के मुख्य भवन के प्रथम तल की छत स्लैब एवं कॉलम, डारमेट्री में पुट्टी, बाउंड्रीवाल में पुट्टी, बाल वाटिका में टाइल्स, मिड-डे टाइल्स तथा हॉल ट्रस का कार्य प्रगति पर पाया गया। प्रिंसिपल आवास के प्रथम तल की स्लैब का कार्य पूर्ण था और प्लास्टर का कार्य चल रहा था। स्टाफ रेजीडेंस में प्लंबिंग, गार्ड रूम में प्लास्टर तथा ईएसएस रूम की स्लैब का कार्य पूर्ण पाया गया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन गुजरती मिली। CDO ने बताया कि 24 जून 2026 के पूर्व निरीक्षण में भी विद्युत लाइन को हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अभी तक लाइन नहीं हटाई गई है। इस पर अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल शाहजहांपुर को लाइन नियमानुसार हटाने के लिए पुनः निर्देशित किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालय निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सीमेंट, मौरंग, बजरी, रेता आदि सामग्री के सैंपल लेकर लैब से परीक्षण कराने के निर्देश दिए। निर्माण कार्य की गति धीमी पाए जाने पर निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए।र्य रूप से पूरा कराया जाए।
