स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर, 22 सितंबर 2026। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने राजकीय इंटर कॉलेज, शाहजहांपुर में चल रहे जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न कक्षों और परिसर में चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से गुणवत्ता, कार्य की प्रगति और निर्धारित कार्ययोजना की जानकारी ली।
विभिन्न कार्यों पर खर्च होंगे ₹235.61 लाख
राजकीय इंटर कॉलेज में निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों के लिए कुल ₹235.61 लाख की लागत का प्रावधान किया गया है। इसमें ₹94.69 लाख से रिपेयरिंग/रेनोवेशन, ₹76.72 लाख से सिविल वर्क, ₹2.70 लाख से गेट विद कैटल ट्रैप, ₹31.17 लाख से सीसी रोड तथा ₹30.33 लाख से इलेक्ट्रिकल वर्क कराया जाना प्रस्तावित एवं प्रगतिरत है। कार्ययोजना में बाउंड्री वॉल विद गेट का कार्य भी शामिल है।
गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न कक्षों में जाकर जीर्णोद्धार कार्यों की स्थिति देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में निर्धारित मानकों और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
उन्होंने निर्माण सामग्री और कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए और कार्य में कमी पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए।
निरीक्षण के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य तथा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
