शाहजहाँपुर: मिर्जापुर पुलिस ने 4 घंटे में गुमशुदा 9 वर्षीय बच्चे को सकुशल बरामद किया


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️ 

शाहजहाँपुर, 18 सितंबर 2026। थाना मिर्जापुर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा 9 वर्षीय बच्चे को करीब 4 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर को महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा मिशन शक्ति अभियान के तहत म0उ0नि0 अंजली रानी, म0का0 अपर्णा कौशिक, का0 आकाश और म0का0 मोनिका क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम हरिहरपुर, थाना मिर्जापुर निवासी 9 वर्षीय बच्चे के कहीं चले जाने की सूचना पुलिस को मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बच्चे की फोटो प्राप्त कर आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश शुरू की। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों को बच्चे की फोटो दिखाकर जानकारी जुटाई। इसी दौरान लोगों ने बताया कि बच्चे को मिर्जापुर की ओर जाते हुए देखा गया है।

जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने मिर्जापुर की ओर तलाश शुरू की। इसी दौरान विकास स्वीट्स के पास एक बच्चा रोता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने बच्चे से नाम-पता पूछा तो उसने अपना नाम सोनू (काल्पनिक नाम) बताया।

पुलिस टीम बच्चे को थाने लेकर पहुंची और दूरभाष के माध्यम से उसके माता-पिता से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाया गया। पहचान और आवश्यक प्रक्रिया के बाद बच्चे को सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

बच्चे के सकुशल बरामद होने और पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

बच्चे को बरामद करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मिर्जापुर मनोज कुमार, म0उ0नि0 अंजली रानी, म0आ0 अपर्णा कौशिक, म0का0 मोनिका तथा का0 आकाश शामिल रहे।

Previous Post Next Post