शाहजहांपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 27 जनशिकायतों का किया निस्तारण

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

आईजीआरएस शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए चल रहा विशेष अभियान

शाहजहांपुर। जनशिकायतों के निस्तारण में तेजी, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शाहजहांपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है।

अभियान के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को नामित किया गया है। अभियान के तहत जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी शिकायतकर्ताओं के मौके पर पहुंचकर उनकी शिकायतों का निस्तारण कर रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, प्रत्येक क्षेत्राधिकारी को अपने सर्किल के थाना क्षेत्र में प्रतिदिन कम से कम एक स्थान तथा प्रत्येक थाना प्रभारी को अपने क्षेत्र में कम से कम दो स्थानों पर मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।

01 सितंबर 2026 को चलाए गए विशेष अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थानों से प्राप्त शिकायतों में कुल 27 शिकायतों का मौके पर पहुंचकर निस्तारण किया गया।

अभियान का उद्देश्य शिकायतकर्ताओं को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार थाने अथवा पुलिस कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत देना है। पुलिस टीम द्वारा शिकायतकर्ता के घर अथवा संबंधित स्थल पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है तथा दोनों पक्षों का फीडबैक लेकर शिकायत के समाधान के संबंध में संतुष्टि सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

शाहजहांपुर पुलिस का कहना है कि मौके पर शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ताओं को त्वरित राहत मिलने के साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही भी बढ़ेगी।

Previous Post Next Post