उत्सव भवन नियामतपुर का औचक निरीक्षण, निर्माण कार्य समयसीमा में पूरा कराने के निर्देश

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर। विकासखंड भावलखेड़ा की ग्राम पंचायत नियामतपुर स्थित उत्सव भवन का 01 सितंबर 2026 को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर पाया गया।

निरीक्षण के समय महेन्द्र पाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, प्रान्तीय खंड, शशि बिन्द पाल, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), सुश्री प्रज्ञा गुप्ता, ग्राम विकास अधिकारी तथा पंचायत सहायक मौजूद रहे।

उपस्थित पंचायत सचिव ने बताया कि उत्सव भवन का निर्माण कार्य ग्राम पंचायत के माध्यम से कराया जा रहा है। निर्माण कार्य को अप्रैल 2026 से अक्टूबर 2026 के मध्य पूर्ण कराया जाना निर्धारित है।

निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य जारी पाया गया। इस पर ग्राम विकास अधिकारी सुश्री प्रज्ञा गुप्ता को निर्देशित किया गया कि उत्सव भवन का निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण कराया जाए।

निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया गया।

Previous Post Next Post