उन्नाव: प्राइमरी स्कूल में पढ़ाई के दौरान गिरी छत की पंखा, कक्षा-2 की छात्रा गंभीर रूप से घायल; जिला अस्पताल रेफर

 

🌐 सच की आवाज
🚨 ब्रेकिंग अपडेट | हसनगंज - उन्नाव

उन्नाव: प्राइमरी स्कूल में पढ़ाई के दौरान गिरा छत का पंखा, कक्षा-2 की छात्रा गंभीर रूप से घायल; जिला अस्पताल रेफर

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट: सीमा मौर्या, उन्नाव

उन्नाव। अजगैन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मदनापुर नया खेड़ा स्थित एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में दर्दनाक हादसा सामने आया है। कक्षा में पढ़ाई के दौरान अचानक छत का पंखा टूटकर नीचे गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आकर कक्षा-2 की एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के समय बच्चे कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे, तभी अचानक पंखा छात्रा पर आ गिरा। हादसे के बाद विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया और शिक्षकों द्वारा आनन-फानन में घायल बच्ची को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हसनगंज ले जाया गया।

👧 घायल छात्रा का विवरण:

सृष्टि (कक्षा-2 की छात्रा), पुत्री भीम कुमार, निवासी ग्राम धोपा जमोरिया, उन्नाव।

📍 घटनास्थल:

प्राथमिक विद्यालय, मदनापुर नया खेड़ा (थाना अजगैन क्षेत्र), उन्नाव।

🏥 उपचार की स्थिति:

सीएचसी हसनगंज में प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल उन्नाव रेफर कर दिया है।

सरकारी विद्यालयों में सुरक्षा व रख-रखाव के दावों के बीच हुए इस हादसे को लेकर परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है।

#UnnaoNews #HasanganjUnnao #AjgainPoliceStation #SchoolAccident #SeemaMauryaReporter #SachKiAawaz
"जनता के हक की आवाज, हर समय — सच की आवाज वेब न्यूज"
Previous Post Next Post