स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर, 05 सितंबर। जिलाधिकारी शाहजहांपुर के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का आयोजन उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, शाहजहांपुर की देखरेख में किया गया।
कैंप में लगभग 400 आवेदकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान आवेदनकर्ताओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से आवेदकों की ऋण हेतु निःशुल्क ऑनलाइन काउंसिलिंग एवं पंजीकरण कराया गया। विभागीय अधिकारियों द्वारा आवेदकों को योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई गई, ताकि पात्र आवेदनकर्ता योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।
उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र की ओर से आयोजित इस कैंप का उद्देश्य युवाओं को योजना से जोड़कर उन्हें आवेदन एवं पंजीकरण की प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करना रहा।
उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, शाहजहांपुर ने बताया कि कैंप में बड़ी संख्या में आवेदकों की सहभागिता रही।

