शिकायतकर्ताओं को अब थाने और पुलिस कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाने से मिलेगी राहत, स्थलीय निरीक्षण के बाद होगा समाधान
स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 14 सितंबर 2026। जनशिकायतों के निस्तारण में तेजी, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा शिकायतकर्ताओं के मौके पर पहुंचकर उनकी समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए समाधान कराया जा रहा है।
47 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण
पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर 2026 को चलाए गए विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों पर आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त जनशिकायतों में से कुल 47 शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण किया गया।
अभियान का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि फरियादियों को अपनी शिकायत के निस्तारण के लिए अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।
सीओ और थाना प्रभारी करेंगे प्रतिदिन स्थलीय निस्तारण
अभियान के तहत जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी शिकायतकर्ताओं के पास मौके पर पहुंचकर शिकायतों का निस्तारण कर रहे हैं।
निर्धारित व्यवस्था के अनुसार प्रत्येक क्षेत्राधिकारी अपने सर्किल के थाना क्षेत्र में प्रतिदिन कम से कम एक स्थान तथा प्रत्येक थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में कम से कम दो स्थानों पर जाकर शिकायतों का मौके पर निस्तारण करेंगे।
दोनों पक्षों का लिया जाएगा फीडबैक
शाहजहाँपुर पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता की समस्या को समझने के लिए उसके घर अथवा शिकायत से संबंधित स्थान पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। आवश्यकता के अनुसार दोनों पक्षों से बातचीत कर उनका फीडबैक लिया जाएगा और शिकायत के समाधान के संबंध में उनकी संतुष्टि सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।
थाने और पुलिस कार्यालय के चक्कर लगाने से मिलेगी राहत
इस विशेष अभियान से शिकायतकर्ताओं को बार-बार थाने अथवा उच्चाधिकारियों के पुलिस
