5वें गोमती पुस्तक महोत्सव का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया उद्घाटन

 


बच्चों को भेंट की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखित पुस्तक ‘Exam Warriors’, बोले—पुस्तकें ज्ञान और रुचि को समृद्ध करने का सशक्त माध्यम

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में आयोजित 5वें गोमती पुस्तक महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिखित पुस्तक ‘Exam Warriors’ भेंट की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक महोत्सव 9 दिनों तक हजारों युवाओं एवं विद्यार्थियों को ऐसा मंच प्रदान करेगा, जहां वे ज्ञानवर्धक, मनोरंजक एवं रोचक पुस्तकों से परिचित हो सकेंगे। साथ ही पुस्तक महोत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों और युवाओं में पठन-पाठन के प्रति रुचि को और अधिक समृद्ध करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों और युवाओं को पुस्तकों से जोड़ने के साथ-साथ उनके ज्ञान के विस्तार और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Previous Post Next Post