सफाई कर्मचारी संघ ने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष को सौंपा 8 सूत्री मांगों का ज्ञापन

 

वीवीआईपी गेस्ट हाउस में हुई मुलाकात, सफाई कर्मचारियों के शोषण पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

ब्यूरो रिपोर्ट राजन भारती लखनऊ ✍️

लखनऊ। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को वीवीआईपी गेस्ट हाउस, लखनऊ में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग, भारत सरकार के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मखवाना एवं सदस्य श्रीमती सुषमा गोडियाल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सफाई कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं और मांगों को लेकर 8 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।

बताया गया कि मुलाकात के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। आयोग के अध्यक्ष ने सफाई कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा शासनादेश जारी करने की बात कही।

आयोग अध्यक्ष ने प्रदेश में सफाई कर्मचारियों के शोषण पर रोक लगाने के निर्देश देते हुए अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारियों के साथ दोबारा इस तरह की घटना सामने आती है तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर उत्तर प्रदेश सरकार को भी कार्रवाई के लिए अवगत कराया जाएगा।

उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों से कहा कि प्रदेश के किसी भी हिस्से में सफाई कर्मचारियों की समस्या सामने आने पर आयोग को इसकी जानकारी दी जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश चौधरी, काकोरी शाखा अध्यक्ष राजू धानुक, सुपरवाइजर ओमप्रकाश, अश्वनी वाल्मीकि, शामली-मुजफ्फरनगर शाखा महामंत्री श्रीराम कुमार, मलिहाबाद शाखा अध्यक्ष रज्जन कोतवाल, लखनऊ कोषाध्यक्ष संजय पंडित, राजू चौधरी, लखनऊ उपाध्यक्ष गौतम धानुक, मदन उपाध्याय मलिहाबाद, मलिहाबाद कोषाध्यक्ष रवि वाल्मीकि सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous Post Next Post