मोटरसाइकिल से बंद मकानों की निगरानी के बाद चोरी करने का आरोप, सुपर स्प्लेंडर पुलिस ने सीज की
ब्यूरो रिपोर्ट रिज़वान अली लखनऊ ✍️
लखनऊ। गाजीपुर थाना पुलिस और क्राइम टीम पूर्वी जोन ने बंद मकानों की रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से ₹2,11,800 बरामद किए गए हैं। इसके अलावा एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी मिली, जिसके वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जाने पर उसे मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी मोटरसाइकिल से अलग-अलग इलाकों में घूमकर बंद मकानों की रेकी करते थे। जिस मकान के बंद और सुनसान होने की जानकारी मिलती थी, वहां चोरी की घटना को अंजाम देने का आरोप है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्याम सुन्दर खरा उर्फ गोलू पुत्र राधेश्याम, उम्र 24 वर्ष, निवासी कठौता गांव, थाना विभूतिखंड, लखनऊ, हाल निवासी तकरोही, इंदिरानगर तथा मो. शमीम पुत्र स्व. मुशीर अहमद, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम चन्नापुर महादेवा, थाना रामनगर, बाराबंकी, हाल निवासी करामत मार्केट, निशातगंज, थाना महानगर, लखनऊ के रूप में की है।
बरामदगी में ₹2.11 लाख और मोटरसाइकिल
पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से ₹2,11,800 बरामद किए गए। इसके साथ ही लाल-काले रंग की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP32 KT 3978 बरामद हुई। वाहन के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर मोटरसाइकिल को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास के संबंध में अन्य थानों एवं जनपदों से जानकारी जुटाई जा रही है।
कई मुकदमों में दर्ज है आपराधिक इतिहास
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी श्याम सुन्दर उर्फ गोलू के खिलाफ गाजीपुर, इंदिरानगर, अलीगंज, कैंट और चिनहट थानों में चोरी समेत विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं मो. शमीम के खिलाफ भी गाजीपुर, इंदिरानगर, अलीगंज, चिनहट और महानगर थानों में चोरी तथा आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमों का आपराधिक इतिहास दर्ज बताया गया है।
पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण में दोनों आरोपियों के खिलाफ वर्ष 2026 में दर्ज मु.अ.सं. 269/2026, 273/2026 और 197/2026 को भी अनावर्तित अभियोगों के रूप में दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम
थाना गाजीपुर पुलिस टीम से उ0नि0 अभिषेक पाण्डेय, उ0नि0 धनपाल, हे0का0 बालकुश, हे0का0 अशोक यादव, का0 रविन्द्र सिंह और का0 भुवन विक्रम शामिल रहे।
वहीं क्राइम टीम पूर्वी जोन से उ0नि0 अमरनाथ चौरसिया, मु0आ0 संदीप पाण्डेय, आ0 तरनजीत सिंह, आ0 प्रदीप कुमार, आ0 शिवानन्द खरवार, आ0 अजय यादव और आ0 राघवेन्द्र सिंह ने कार्रवाई में सहयोग किया।
