लंबे समय से लंबित दो एसआर प्रकरणों में कार्रवाई, एक मामले में आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 15 सितम्बर 2026। महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों में वांछित एवं अपहृत बालिकाओं की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना एएचटी (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग) पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने विभिन्न थानों पर पंजीकृत दो एसआर प्रकरणों से संबंधित लंबे समय से लापता दो नाबालिग किशोरियों को अलग-अलग जनपदों से सकुशल बरामद किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी साइबर के निकट पर्यवेक्षण में की गई। एएचटी पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी और लगातार प्रयासों के बाद दोनों किशोरियों का पता लगाकर उन्हें सकुशल बरामद किया।
निगोही के मामले में हरदोई से मिली किशोरी
थाना निगोही पर दर्ज मु0अ0सं0 62/2024, धारा 366 भादवि से संबंधित करीब 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी 16 दिसम्बर 2023 को लापता हुई थी। मामले में 9 फरवरी 2024 को अभियोग पंजीकृत किया गया था।
विवेचना के दौरान एएचटी पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी-पतारसी करते हुए किशोरी को 6 सितम्बर 2026 को ग्राम गौदेपुरवा, थाना हरियावां, जनपद हरदोई से सकुशल बरामद कर लिया।
खुटार प्रकरण में बदायूँ से हुई बरामदगी
दूसरे मामले में थाना खुटार पर दर्ज मु0अ0सं0 170/2025, धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित करीब 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी 29 मार्च 2025 को लापता हुई थी। इस संबंध में 1 अप्रैल 2025 को अभियोग पंजीकृत किया गया था।
एएचटी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए किशोरी को 2 सितम्बर 2026 को ग्राम सिमरिया, थाना मुसाझाग, जनपद बदायूँ से सकुशल बरामद किया।
पुलिस के अनुसार विवेचना के दौरान अजय पुत्र स्वर्गीय बिल्सन, निवासी ग्राम सिमरिया, थाना मुसाझाग, जनपद बदायूँ का नाम प्रकाश में आया। इसके बाद मामले में धारा 65(1) बीएनएस एवं धारा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। आरोपी अजय को 11 सितम्बर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विवेचक को किया गया सम्मानित
दोनों किशोरियों की सकुशल बरामदगी तथा संबंधित प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा विवेचक उपनिरीक्षक रोहित कुमार के उत्साहवर्धन एवं मनोबलवर्धन के लिए नगद धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
- उ0नि0 रोहित कुमार, थाना एएचटी, शाहजहाँपुर
- का0 पुलकित सोम, थाना एएचटी, शाहजहाँपुर
- म0आ0 रिचा देवी, थाना एएचटी, शाहजहाँपुर
महिला एवं बालिका अपराधों पर पुलिस की निगरानी
शाहजहाँपुर पुलिस के अनुसार महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों में वांछित एवं लापता बालिकाओं की सकुशल बरामदगी को प्राथमिकता दी जा रही है। एएचटी पुलिस टीम द्वारा लंबित प्रकरणों में लगातार सुरागरसी-पतारसी एवं तकनीकी व मैदानी स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि पीड़िताओं को सुरक्षित बरामद कर संबंधित मामलों में प्रभावी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।