मोबाइल, चप्पल और पर्स ब्रिज पर छोड़कर नदी में कूदी युवती; परिजनों के पहुंचने पर भावुक हुई
ब्यूरो चीफ आमिर मिर्जा प्रयागराज ✍️
प्रयागराज। यमुना ब्रिज के बीचो-बीच एक युवती द्वारा नदी में छलांग लगाने की घटना से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार युवती आल्लापुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है।
बताया गया कि घटना की जानकारी स्थानीय नाविकों को मिलते ही उन्होंने पुलिस के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर युवती को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवती ने अपना मोबाइल, चप्पल और पर्स ब्रिज के ऊपर ही छोड़ दिया था।
घटना की सूचना मिलने के बाद युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बताया गया कि घटनास्थल पर अपने भांजे को देखते ही युवती भावुक होकर रोने लगी। कुछ देर बाद युवती का पति भी मौके पर पहुंचा।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई और घटना के कारणों को लेकर जांच-पड़ताल शुरू की। फिलहाल युवती के नदी में छलांग लगाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
प्रयागराज से सच की आवाज वेब न्यूज़ के लिए ब्यूरो चीफ आमिर मिर्जा की रिपोर्ट।