स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
साफ-सफाई, शौचालय दुरुस्त कराने और अभिलेख ग्राम सचिवालय में सुरक्षित रखने के निर्देश
शाहजहांपुर। विकासखंड भावलखेड़ा की ग्राम पंचायत दाउदपुर उर्फ मुरादगांव स्थित ग्राम सचिवालय का 02 सितंबर 2026 को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय पंचायत सहायक श्रीमती निधि देवी उपस्थित मिलीं।
निरीक्षण के दौरान ग्राम सचिवालय में स्थापित डिजिटल पुस्तकालय (बाल एवं किशोर पुस्तकालय) का भी जायजा लिया गया। इस दौरान पुस्तकालय में कुछ बच्चे पुस्तकें पढ़ते हुए पाए गए।
निरीक्षण के दौरान ग्राम सचिवालय परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर कराने तथा शौचालय को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही ग्राम पंचायत से संबंधित अभिलेखों को ग्राम सचिवालय में सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संरक्षित कराने के निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के दौरान संबंधित कर्मचारियों को ग्राम सचिवालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा बच्चों के लिए संचालित पुस्तकालय का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
