ब्यूरो रिपोर्ट कल्लू उर्फ़ रजनीश
इटौंजा, लखनऊ। अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत इटौंजा पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी अधिपत्र के आधार पर आरोपी को उसके घर से हिरासत में लिया।
पुलिस आयुक्त लखनऊ के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त उत्तरी जोन एवं अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त बीकेटी के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई इटौंजा प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह के नेतृत्व में की गई।
इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, वाद संख्या 4501682/09, अ0सं0 39/95, धारा 323/504/324/326 भादवि से संबंधित वारंटी अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पर मौजूद है।
सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम अटेसुवा पहुंचकर आरोपी छोटेलाल पुत्र स्वर्गीय पुत्तीलाल, उम्र करीब 52 वर्ष, निवासी ग्राम अटेसुवा, थाना इटौंजा, जनपद लखनऊ को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध माननीय न्यायालय जेएम द्वितीय, जनपद लखनऊ द्वारा गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
