स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
तिलहर और सदर क्षेत्र में बाजारों व प्रमुख स्थानों का लिया जायजा, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील
शाहजहांपुर, 02 सितंबर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से शाहजहांपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारीगण ने पुलिस बल के साथ विभिन्न थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
क्षेत्राधिकारी तिलहर ने थाना खुदागंज पुलिस बल के साथ क्षेत्र के प्रमुख स्थानों एवं बाजारों में पैदल गश्त की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने के साथ ही आमजन से संवाद किया गया। पुलिस ने लोगों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर ने थाना रोजा पुलिस बल के साथ रोजा क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन एवं व्यापारियों से संवाद कर आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।
पुलिस अधिकारियों ने आमजन को किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया।
क्षेत्राधिकारीगण ने पुलिस बल को सतर्क एवं मुस्तैद रहकर ड्यूटी करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।
शाहजहांपुर पुलिस ने कहा कि आगामी त्योहारों के दौरान जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
