शाहजहांपुर: क्षेत्राधिकारी नगर ने सदर बाजार में पुलिस बल के साथ की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर, 21 सितंबर 2026। पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर ने थाना सदर बाजार पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम ने आमजन से संवाद किया और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। पुलिसकर्मियों ने नागरिकों को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या परिस्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया।

पुलिसकर्मियों को दिए सतर्कता के निर्देश

पैदल गश्त के बाद क्षेत्राधिकारी नगर ने थाना सदर बाजार में पुलिस बल के साथ बैठक की। इस दौरान पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान सतर्क एवं सजग रहने, क्षेत्र में प्रभावी गश्त बनाए रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए।

साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

शाहजहांपुर पुलिस के अनुसार आमजन की सुरक्षा और जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार गश्त एवं निगरानी की जा रही है।

Previous Post Next Post