बंद मकान में चोरी करते शातिर चोर रंगे हाथ गिरफ्तार, बैटरी और ई-रिक्शा बरामद

 


ब्यूरो रिपोर्ट रेहान

लखनऊ। विकासनगर थाना पुलिस ने गश्त एवं चेकिंग के दौरान बंद मकान में चोरी करते हुए एक शातिर चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक बैटरी तथा वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 9 सितंबर 2026 को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग और अपराधियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सेक्टर-8 स्थित होली मिलन पार्क के पास एक बंद मकान में एक व्यक्ति चोरी करने की नीयत से घुसा हुआ है।

सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस ने मकान के अंदर तलाशी ली तो आरोपी लकड़ी की अलमारी में छिपा मिला, जिसे पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से LUMINOUS कंपनी की एक बैटरी, जिस पर नंबर M9KDAKE1556020 अंकित है, बरामद हुई। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा संख्या UP32UN0391 भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. तुफैल (करीब 20 वर्ष) पुत्र मो. उमर के रूप में हुई है। वह वर्तमान में अबरार नगर, थाना इंदिरानगर, लखनऊ में रह रहा था, जबकि उसका मूल पता थाना रामनगर, जनपद बाराबंकी बताया गया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ई-रिक्शा चलाने के दौरान बंद मकानों की रेकी करता था और मौका देखकर मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था।

मामले में थाना विकासनगर में मु0अ0सं0 157/2026, धारा 331(3)/305(A)/317(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को विधिक अधिकारों से अवगत कराते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसका न्यायिक अभिरक्षा रिमांड स्वीकृत किया गया।

Previous Post Next Post