सुशासन की सशक्त नींव—उत्तरदायी शासन!

 


लोक आयुक्त संगठन के 50वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश लोक आयुक्त संगठन के 50वें स्थापना दिवस समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर लोक आयुक्त प्रशासन की सूचना पुस्तिका एवं स्वर्ण जयंती स्मारिका का विमोचन किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक आयुक्त संगठन अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए आगे बढ़े, इसके लिए शासन स्तर से हर आवश्यक सहयोग निरंतर प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शासन-व्यवस्था में जितनी अधिक शुचिता, पारदर्शिता एवं ईमानदारी होगी, सुशासन के लक्ष्य की प्राप्ति में उतने ही बेहतर परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने लोक आयुक्त संगठन की भूमिका को उत्तरदायी एवं पारदर्शी शासन व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए संस्था को अपने दायित्वों के प्रभावी निर्वहन के लिए निरंतर कार्य करने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरदायी शासन ही सुशासन की सशक्त नींव है और शासन व्यवस्था में पारदर्शिता एवं जवाबदेही को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

Previous Post Next Post