स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर। वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खुटार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी एक न्यायालयीन वाद में वांछित थे।
घर से गिरफ्तार किए गए तीनों वारंटी
पुलिस के मुताबिक, 23 सितंबर 2026 को चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खुटार पुलिस ने वाद संख्या 2485/25, धारा 115(2)/352 बीएनएस से संबंधित तीन वारंटी अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डालचन्द्र पुत्र रामचन्द्र, लालजीत पुत्र डालचन्द्र और मनोज पुत्र डालचन्द्र, निवासीगण ग्राम नवदिया नवाजपुर, थाना खुटार, जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार तीनों को 22 सितंबर 2026 की रात करीब 10:30 बजे उनके निवास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किए जाने की बात पुलिस ने कही है।
न्यायालय में किया जा रहा पेश
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें नियमानुसार संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अंकुर कुमार, कांस्टेबल सिकन्दर सिंह मलिक, हरिओम, मनोज कुमार तथा महिला कांस्टेबल अपेक्षा, थाना खुटार शामिल रहीं।
