मूसलाधार बारिश के बीच ड्यूटी पर डटे ट्रॉमा सेंटर चौकी इंचार्ज आशुतोष

 

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️

जलभराव के बीच मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद कर दिलाई राहत

लखनऊ। राजधानी में मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बारिश के बीच ट्रॉमा सेंटर चौकी इंचार्ज आशुतोष अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद नजर आए। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद मौके पर पहुंचकर परेशान लोगों की समस्याओं को जाना और उनकी मदद करते हुए राहत पहुंचाने का प्रयास किया।

जलभराव और लगातार बारिश के बीच पुलिसकर्मी की सक्रियता लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। स्थानीय लोगों ने ड्यूटी के प्रति उनकी जिम्मेदारी और जनता की मदद के लिए तत्परता की सराहना की।

पुलिस की ऐसी सक्रियता मुश्किल परिस्थितियों में आमजन के लिए भरोसे और सुरक्षा का संदेश देती है।

Previous Post Next Post