ब्यूरो रिपोर्ट आशीष गौतम लखनऊ ✍️
कई अस्पतालों में फायर एनओसी को लेकर उठे सवाल, नियम विरुद्ध संचालन पर कार्रवाई के संकेत
लखनऊ। रहीमाबाद क्षेत्र में संचालित अस्पतालों की फायर विभाग द्वारा जांच-पड़ताल शुरू किए जाने से अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के कई अस्पतालों के पास फायर एनओसी नहीं होने की शिकायतें सामने आई हैं।
फायर विभाग की टीम अस्पतालों में पहुंचकर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक मानकों की जांच कर रही है। विभाग की जांच पूरी होने के बाद नियमों का उल्लंघन पाए जाने वाले अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।
स्थानीय स्तर पर कुछ अस्पतालों के संबंध में मरीजों से कथित रूप से अधिक धनराशि वसूले जाने के आरोपों को लेकर भी तस्वीरें और अन्य सामग्री सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आई है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
रहीमाबाद क्षेत्र में जीवन धारा हॉस्पिटल, नाव्या हॉस्पिटल, द ऑक्सीजन हॉस्पिटल और न्यू प्रयाग हॉस्पिटल सहित अन्य अस्पतालों की फायर विभाग द्वारा जांच-पड़ताल किए जाने की जानकारी है।
फायर विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि किन अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है और किनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
