आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े सोनू, मोबाइल रिपेयरिंग व्यवसाय से बने स्वावलंबी

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना से मिला ₹1.50 लाख का ऋण, व्यवसाय से दो लोगों को दिया रोजगार

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर। जनपद शाहजहांपुर के ग्राम हिस महा, बनतारा निवासी सोनू ने नौकरी की तलाश में सफलता नहीं मिलने के बाद स्वरोजगार की राह चुनी और मोबाइल रिपेयरिंग का व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाया।

सोनू के सामने आर्थिक तंगी बड़ी चुनौती थी, लेकिन आत्मनिर्भर बनने की मजबूत इच्छाशक्ति ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसी दौरान उन्हें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की जानकारी मिली।

योजना के तहत जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों के मार्गदर्शन तथा बैंक के सहयोग से सोनू को मोबाइल रिपेयरिंग व्यवसाय के लिए ₹1.50 लाख का ऋण प्राप्त हुआ। इस आर्थिक सहयोग से उन्होंने अपना मोबाइल रिपेयरिंग व्यवसाय शुरू किया।

आज सोनू अपने व्यवसाय का सफलतापूर्वक संचालन कर रहे हैं। उन्होंने अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के साथ-साथ दो अन्य लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराया है।

आर्थिक कठिनाइयों और शारीरिक अक्षमता जैसी चुनौतियों के बावजूद सोनू ने मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर अपने लिए रोजगार का रास्ता तैयार किया। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि मजबूत इरादों और सही अवसर के साथ विपरीत परिस्थितियों में भी आत्मनिर्भरता की राह बनाई जा सकती है।

सोनू का कहना है कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना ने उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया। उन्होंने योजना के माध्यम से मिले सहयोग के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया।

Previous Post Next Post