स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
कचहरी पुल, जजी परिसर, हथौड़ा चौराहा और हनुमत धाम क्षेत्र में व्यवस्थाओं का लिया जायजा
शाहजहाँपुर। नगर आयुक्त श्रीमती सोम्या गुरुरानी ने सोमवार सुबह नगर क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न स्थानों पर जलभराव, सड़क पर बने गड्ढों, गिरे पेड़ों, लीकेज और सीवर संबंधी समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चिन्हित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
भ्रमण के दौरान कचहरी पुल स्थित पीडब्ल्यूडी क्षेत्र में सड़क पर बने गड्ढों, जजी परिसर के अंदर और बाहर जलभराव तथा हथौड़ा चौराहा की जलभराव की स्थिति का जायजा लिया गया।
इसके अलावा पनिया मस्जिद से पहले मुख्य मार्ग और नए पुल पर बने गड्ढों का भी निरीक्षण किया गया। वहीं हनुमत धाम मशीनरी मार्केट चौराहा पर सड़क के बीच धंसे सीवर चैंबर की स्थिति को भी नगर आयुक्त ने देखा।
नगर आयुक्त ने सड़क पर बने गड्ढों को भरने के लिए मुख्य अभियंता को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। मार्ग में गिरे पेड़ों को तत्काल हटाने के लिए वर्कशॉप प्रभारी को निर्देशित किया गया।
जलभराव और साफ-सफाई की समस्याओं के निस्तारण के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। वहीं लीकेज एवं सीवर लाइन से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए महाप्रबंधक जल को निर्देशित किया गया।
नगर आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि चिन्हित सभी समस्याओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। साथ ही नगर की साफ-सफाई, जल निकासी और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
