स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
बण्डा पुलिस ने ददूरी मोड़ से वांछित अभियुक्त को दबोचा
शाहजहांपुर, 01 सितंबर। अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बण्डा पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त 2026 को वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना बण्डा में मु0अ0सं0 373/2026 धारा 69/115(2)/351(3)/352/126(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। तहरीर में ग्राम इन्दलपुर निवासी प्रदीप पुत्र डालचन्द पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने तथा बाद में शादी से इनकार करने का आरोप लगाया गया था। इसके अलावा गाली-गलौज, मारपीट, रास्ते में रोककर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए थे।
मुकदमे में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में 01 सितंबर 2026 को बण्डा-ददूरी मोड़ से करीब 14:50 बजे पुलिस टीम ने अभियुक्त प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
प्रदीप पुत्र डालचन्द, निवासी ग्राम इन्दलपुर, थाना बण्डा, जनपद शाहजहांपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह
- उपनिरीक्षक अमर कान्त सिंह
- कांस्टेबल 1950 पंकज कुमार
थाना बण्डा, जनपद शाहजहांपुर पुलिस द्वारा यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पुवायां के पर्यवेक्षण में की गई।
