स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
रोजा पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चार लकड़ी के डंडे और मोबाइल फोन बरामद किया
शाहजहांपुर। अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रोजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रास्ता रोककर गाली-गलौज, मारपीट और फायरिंग करने के मामले में वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चार लकड़ी के डंडे एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को ग्राम जमुका निवासी आदेश पुत्र वेदराम ने थाना रोजा में तहरीर दी थी। आरोप था कि 31 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे पाण्डेय पेट्रोल पंप के पास आरोपियों ने रास्ता रोककर गाली-गलौज और मारपीट की तथा लाठी-डंडों से हमला करते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग की।
तहरीर के आधार पर थाना रोजा में मु0अ0सं0 398/2026 धारा 109(1), 115(2), 125, 126(2), 190, 191(2), 191(3), 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में 01 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम बल्लिया स्थित देवस्थान के पास से दोपहर करीब 2:52 बजे चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर रोजा रेलवे ग्राउंड से घटना में प्रयुक्त चार लकड़ी के डंडे और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
- महेन्द्र पुत्र रामरतन, उम्र करीब 21 वर्ष
- आरिफ पुत्र इलियास, उम्र करीब 28 वर्ष
- विपिन पुत्र राजपाल, उम्र करीब 21 वर्ष
- गोपी पुत्र लालमुनि, उम्र करीब 23 वर्ष
सभी निवासी ग्राम बल्लिया, थाना रोजा, जनपद शाहजहांपुर हैं।
बरामदगी
- 04 लकड़ी के डंडे
- 01 मोबाइल फोन
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों में महेन्द्र, आरिफ और विपिन का पूर्व आपराधिक इतिहास भी दर्ज है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक विजय कुमार, उपनिरीक्षक शिवम अग्रवाल, हेड कांस्टेबल आशाराम, कांस्टेबल कपिल कुमार, विशाल अष्टवाल, मनीष शर्मा एवं कार्तिक बालियान शामिल रहे।
