पंचायत विभाग के दो एडीओ पंचायत सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में दी गई भावभीनी शुभकामनाएं

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

जिला पंचायत राज अधिकारी एवं कार्यालय स्टाफ ने अंगवस्त्र व धार्मिक ग्रंथ भेंट कर किया सम्मानित

शाहजहांपुर। पंचायत विभाग के दो सहायक विकास अधिकारी पंचायत विश्वकांत मिश्रा, विकासखंड भावलखेड़ा एवं जमालुद्दीन, विकासखंड कुमाई के आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर जिला पंचायत राज अधिकारी एवं कार्यालय स्टाफ की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सहायक अमित कुमार ने किया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के कार्यकाल को याद करते हुए अपने विचार व्यक्त किए तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

जिला पंचायत राज अधिकारी नितेश भूडेले ने दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों को सम्मानित किया। उन्होंने विश्वकांत मिश्रा को रामायण तथा जमालुद्दीन को कुरान शरीफ एवं अंगवस्त्र भेंट किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विदाई समारोह में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों के सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।

Previous Post Next Post