चेन स्नैचिंग के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पीली धातु की चेन और अपाचे बाइक बरामद

 

दोनों आरोपी झूंसी क्षेत्र के रहने वाले, पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से दबोचा

ब्यूरो रिपोर्ट आमिर मिर्ज़ा प्रयागराज ✍️

प्रयागराज। थाना शिवकुटी पुलिस ने सर्विलांस सेल नगर के सहयोग से छिनैती के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 01 पीली धातु की चेन और घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, थाना शिवकुटी में पंजीकृत मु0अ0सं0 134/2026, धारा 304(2) बीएनएस की विवेचना के दौरान प्रकाश में आए दोनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर 13 सितंबर 2026 को बारूदखाना के सामने सड़क के पास, थाना क्षेत्र शिवकुटी से गिरफ्तार किया गया।

झूंसी के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान—

1. सैफ अली पुत्र इस्तेखार अली, निवासी ग्राम बहादुरपुर कछार, थाना झूंसी, प्रयागराज, हाल पता 198 दरियाबाद, थाना अतरसुइया, प्रयागराज, उम्र करीब 23 वर्ष।

2. मंसूर अहमद उर्फ मोनू पुत्र नसीम अहमद, निवासी ग्राम मलावा बुजुर्ग, थाना झूंसी, प्रयागराज, उम्र करीब 21 वर्ष।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से एक पीली धातु की चेन तथा घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल संख्या UP70DM1953 बरामद की गई।

बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।

दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी सैफ अली के विरुद्ध थाना अतरसुइया, सरायइनायत और शिवकुटी में कुल तीन अभियोग दर्ज बताए गए हैं।

वहीं आरोपी मंसूर अहमद उर्फ मोनू के विरुद्ध प्रयागराज के विभिन्न थानों में चोरी, छिनैती, आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में आठ अभियोग दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

पुलिस टीम की कार्रवाई

इस कार्रवाई में थाना शिवकुटी प्रभारी नि0 वीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दिनेशचन्द्र यादव, उपनिरीक्षक राकेश कुमार यादव, रिजर्व कांस्टेबल राजन कुमार, रिजर्व कांस्टेबल सत्यम चतुर्वेदी, कांस्टेबल सुमित कुमार सहित सर्विलांस सेल नगर के कांस्टेबल सौरभ उत्तम, ब्रम्हानंद, राहुल कन्नौजिया, मुकेश यादव एवं महिला कांस्टेबल शिखा (ICCC) शामिल रहीं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Previous Post Next Post