ब्यूरो चीफ आमिर मिर्जा प्रयागराज ✍️
प्रयागराज। प्रयागराज आगमन पर सर्किट हाउस में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री हंसराज विश्वकर्मा का गोपीनाथ संगीत कला ट्रस्ट की अध्यक्षा सुश्री सीमा त्रिपाठी एवं सचिव श्री अभिषेक सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से कैबिनेट मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही आगामी सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा लोक कला के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई।
सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास
ट्रस्ट की अध्यक्षा सीमा त्रिपाठी एवं सचिव अभिषेक सिंह ने प्रयागराज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक संगीत, शास्त्रीय संगीत और नृत्य कलाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से किए जा रहे कार्यों से मंत्री जी को अवगत कराया।
उन्होंने आगामी सांस्कृतिक आयोजनों में कैबिनेट मंत्री से मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त करने की इच्छा भी व्यक्त की।
मंत्री ने की ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना
कैबिनेट मंत्री श्री हंसराज विश्वकर्मा ने गोपीनाथ संगीत कला ट्रस्ट द्वारा लोक एवं सांस्कृतिक कलाओं के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए ट्रस्ट के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
मंत्री के स्नेह, आशीर्वाद एवं उत्साहवर्धन से ट्रस्ट के पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ।
अंत में गोपीनाथ संगीत कला ट्रस्ट परिवार की ओर से कैबिनेट मंत्री श्री हंसराज विश्वकर्मा के प्रति हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई।
