मॉडल ग्राम पंचायत में बच्चों ने कबाड़ से जुगाड़ कर दिया स्वच्छता का संदेश

 


स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

मॉडल ग्राम पंचायत में बच्चों ने कबाड़ से जुगाड़ कर दिया स्वच्छता का संदेश

भटपुरा रसूलपुर, शाहजहांपुर। मॉडल ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर के जेपी पब्लिक स्कूल, संविलियन विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता अभियान के तहत ‘कबाड़ से जुगाड़’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने बेकार पड़ी सामग्री से आकर्षक एवं उपयोगी वस्तुएं तैयार कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

अभियान के दौरान विभिन्न स्वच्छता प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। विद्यालयों में कूड़ा निर्धारित डस्टबिन में डालने को लेकर रेस प्रतियोगिता हुई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को ग्राम प्रधान अनिल गुप्ता ने पौधे देकर सम्मानित किया।

अध्यापकों ने बच्चों को चार रंग के डस्टबिन के उपयोग की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि हरे डस्टबिन में गीला कचरा, नीले में सूखा कचरा, लाल में अस्पताल से संबंधित कचरा और काले डस्टबिन में इलेक्ट्रॉनिक व सेनेटरी आदि कचरा अलग-अलग डालना चाहिए।

ग्राम प्रधान अनिल गुप्ता ने कहा कि आज के बच्चे ही कल के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे। इसलिए बच्चों को बचपन से ही स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की जानकारी देना जरूरी है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत की बैठकों में भी ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिसका असर धीरे-धीरे गांव में दिखाई देने लगा है।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि गांव में गंदगी और कूड़ा फैलाने के लिए दूसरों को जिम्मेदार ठहराने के बजाय प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझे। प्रकृति के साथ खिलवाड़ के गंभीर दुष्परिणाम हो सकते हैं, इसलिए पर्यावरण संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में संविलियन विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरिश्चंद्र, अभिषेक सिंह, मशकूर खां, हुमा, प्राथमिक विद्यालय से आकांक्षा राठौर व शोभित तथा जेपी पब्लिक स्कूल की लक्ष्मी गुप्ता, अंजली यादव, मंजू, देवीना गुप्ता, साइमा खान, मंतशा, फिजा नाज, रिंकी, राहिला, अनामिका सिंह, मीनू गुप्ता, प्रांशिका आर्य, हिना, दिव्या मिश्रा, शिवानी, रोली द्विवेदी, आमना मुश्ताक, नाईमा मुस्ताक, एकता, नेहा, माला द्विवेदी, रीना, पायल दीक्षित, रश्मि गुप्ता, खुशी दीक्षित, आन्या दीक्षित और निदा नाज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Previous Post Next Post