जानलेवा हमले के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बेंच बरामद

 


स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

जानलेवा हमले के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बेंच बरामद

शाहजहांपुर, 28 सितंबर 2026। थाना सदर बाजार पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित अभियुक्त अजय जोशी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बेंच भी बरामद की गई है।

पुलिस के मुताबिक, 20 सितंबर 2026 को ख्वाजा फिरोज, थाना रामचंद्र मिशन निवासी गोविंद अवस्थी ने थाना सदर बाजार में तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि जाबिर, अजय और करीब आधा दर्जन अज्ञात साथियों ने एक राय होकर धारदार हथियार से उनके सिर पर जान से मारने की नीयत से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी।

तहरीर के आधार पर थाना सदर बाजार में मुकदमा अपराध संख्या 503/26 के तहत धारा 191(2), 109(1) और 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 115(2) और 118(1) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।

पुलिस के अनुसार 28 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर नामजद अभियुक्त अजय जोशी पुत्र पप्पू, निवासी बीबीजई हद्दफ, थाना सदर बाजार, उम्र करीब 20 वर्ष को उसके घर के पास से सुबह 11:22 बजे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बेंच बरामद की गई।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सदर बाजार में वर्ष 2021 में धारा 380/411 भादवि तथा वर्ष 2025 में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत भी मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुशील कुमार और कांस्टेबल संजय पोसवाल शामिल रहे।

Previous Post Next Post