शिव ग्रामोद्योग विकास समिति ने बगहा ढाक गौ आश्रय केंद्र का संचालन छोड़ा

 

ब्यूरो रिपोर्ट पप्पू कुमार, सीतापुर ✍️

सकरन, सीतापुर। विकासखंड सकरन के अंतर्गत आने वाले बगहा ढाक गौ आश्रय केंद्र के संचालन को लेकर मामला सामने आया है। गौ आश्रय केंद्र का संचालन कर रही शिव ग्रामोद्योग विकास समिति ने खंड विकास अधिकारी सकरन को पत्र देकर संचालन जारी रखने में असहमति जताई है।

संस्था के सचिव हरीश कुमार की ओर से दिए गए पत्र के अनुसार, समिति ने उक्त गौ आश्रय केंद्र का संचालन 12 अगस्त 2026 से 8 सितंबर 2026 तक किया। इसके बाद 8 सितंबर 2026 से संस्था ने स्वेच्छा से संचालन स्थगित कर दिया।

पत्र में संस्था की ओर से यह भी उल्लेख किया गया है कि इस संबंध में संस्था द्वारा की गई समस्त आईजीआरएस शिकायतों को स्वतः निरस्त समझा जाए।

गोवंशों की देखभाल को लेकर उठे सवाल

संस्था द्वारा संचालन छोड़ने के बाद अब गौ आश्रय केंद्र में मौजूद गोवंशों के चारे, पानी और देखभाल की जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले में जल्द निर्णय लेते हुए नई संस्था का चयन किया जाए और गौ आश्रय केंद्र का संचालन सुचारू कराया जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि गौ आश्रय केंद्र में मौजूद गोवंशों के लिए चारे-पानी और नियमित देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित होना जरूरी है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Previous Post Next Post