सीओ सदर ने नाव से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, लोगों को किया जागरूक

 


स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर, 28 सितंबर 2026। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सोमवार को क्षेत्राधिकारी सदर ने थाना प्रभारी रोजा के साथ थाना रोजा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का नाव से भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने जलभराव की स्थिति, आमजन की सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की। लोगों को अनावश्यक रूप से जलभराव वाले स्थानों पर न जाने तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया।

इसके बाद अधिकारियों ने थाना रोजा क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्राधिकारी सदर ने पुलिसकर्मियों को बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण और निगरानी करते हुए सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Previous Post Next Post