चोरी की कार समेत आरोपी गिरफ्तार, आभूषण और कैमरे के पार्ट्स बरामद


जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️

लखनऊ। पश्चिम जोन एडीसीपी धनंजय सिंह कुशवाहा के निर्देशन में थाना कैसरबाग पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से चोरी की कार समेत कई सामान बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कैसरबाग पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से आई-10 ग्रैंड नियोस कार, आभूषण, घड़ी, कटोरी तथा कैनन कैमरे के पांच पार्ट्स बरामद किए गए हैं।

पूछताछ में कार चोरी करने की बात कबूली

कैसरबाग पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुऐव उर्फ रेहान (23 वर्ष) निवासी बहराइच, हाल पता बाराबंकी के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने कैसरबाग क्षेत्र से कार चोरी की थी। मामले की विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस की कार्रवाई के बाद चोरी की कार और अन्य बरामदगी को लेकर मामले की जांच जारी है।

Previous Post Next Post