हसनगंज: ग्राम पंछियाव में तहसीलदार ने किया फसल सर्वे और एग्रीस्टेक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

ब्यूरो रिपोर्ट सीमा मौर्या, उन्नाव ✍️

हसनगंज, उन्नाव। विकासखंड नवाबगंज के ग्राम पंछियाव में तहसीलदार हसनगंज द्वारा फसल सर्वे एवं एग्रीस्टेक योजना के तहत किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने खेतों में पहुंचकर फसलों का सत्यापन किया। इसके साथ ही फार्मर रजिस्ट्री एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

तहसीलदार ने संबंधित टीम को निर्देश दिए कि फसल सर्वे का कार्य पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने सर्वे के दौरान दर्ज की जा रही जानकारी का सही तरीके से सत्यापन करने पर भी जोर दिया।

इस दौरान राजस्व विभाग की टीम एवं एग्रीस्टेक टीम के सदस्य मौजूद रहे।

Previous Post Next Post