नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार


स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर, 20 सितंबर 2026। थाना रोजा पुलिस ने नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी ग्राम बल्लिया के निकट पैतापुर रोड स्थित पुलिया के पास से रविवार को की गई।

पुलिस के मुताबिक 31 जुलाई 2026 को पीड़िता की मां की तहरीर पर थाना रोजा में मु0अ0सं0 348/2026 दर्ज किया गया था। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि 27 जुलाई को अतुल पुत्र सर्वेश, निवासी आईटीआई कॉलोनी, थाना रोजा, नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर शादी करने के उद्देश्य से अपने साथ ले गया। परिजनों द्वारा आरोपी के परिवार से शिकायत करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 27 अगस्त को नाबालिग युवती को सकुशल बरामद किया। पुलिस के अनुसार युवती के बयानों के आधार पर मुकदमे में धारा 87, 64(1), 64(2)(M), 127(4) बीएनएस तथा एससी/एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई।

23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार 20 सितंबर को थाना रोजा पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने करीब 13:15 बजे अतुल पुत्र सर्वेश (23 वर्ष) को ग्राम बल्लिया के निकट पैतापुर रोड की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू की।

आरोपी का आपराधिक इतिहास भी दर्ज

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना रोजा में वर्तमान मुकदमे के अलावा दो अन्य मामले भी दर्ज हैं, जिनमें वर्ष 2022 का पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामला तथा वर्ष 2025 का एक अन्य पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामला शामिल है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल आशाराम और कांस्टेबल कपिल कुमार शामिल रहे।

Previous Post Next Post