बण्डा में दुष्कर्म व जान से मारने के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

पुलिस ने पुवायां रोड स्थित पिज्जा 99 के पास से दबोचा, आरोपी के खिलाफ पहले से भी दर्ज है मुकदमा

शाहजहांपुर, 01 सितंबर। थाना बण्डा पुलिस ने दुष्कर्म एवं जान से मारने के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बण्डा-पुवायां रोड स्थित पिज्जा 99 के पास से दोपहर करीब 1:10 बजे गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त 2026 को वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना बण्डा में मु0अ0सं0 369/2026 धारा 333, 64(2)(m), 352, 351(3), 123, 61(2)(a)/109(1)/115(2) बीएनएस के तहत सात नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।

तहरीर में वादिनी ने आरोप लगाया था कि उसके पड़ोसी दीवान अली ने उसे घर में अकेला पाकर घर में प्रवेश किया और तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था।

इसके अलावा अभियुक्तगण पर बिस्तर पर सांप डालने, खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने, गर्दन दबाने तथा लाठी-डंडों से मारपीट कर जान से मारने का प्रयास करने के आरोप भी लगाए गए थे।

मामले की विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनीत कुमार द्वारा की जा रही है। विवेचना के दौरान वांछित अभियुक्त दीवान अली पुत्र शफीक, निवासी ग्राम पटना, थाना बण्डा, जनपद शाहजहांपुर को पुलिस ने 01 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया।

पहले से भी दर्ज है मुकदमा

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त दीवान अली के विरुद्ध थाना बण्डा में पूर्व से भी मु0अ0सं0 136/2026, धारा 85/115(2)/352/351(3) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनीत कुमार, हेड कांस्टेबल अरविन्द राय एवं कांस्टेबल रोहित कुमार, थाना बण्डा पुलिस टीम।

Previous Post Next Post