भावलखेड़ा में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिविर आयोजित, जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर, 29 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड भावलखेड़ा में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन श्रीमती शिल्पी गुप्ता, अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी महानगर शाहजहांपुर, श्री राजाराम वर्मा, ब्लॉक प्रमुख भावलखेड़ा एवं श्रीमती मालती देवी, मंडल अध्यक्ष भावलखेड़ा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में श्री अवनीश शर्मा, उपाध्यक्ष भाजपा, श्याम बाबू दीक्षित, उपाध्यक्ष, श्री ओपी कश्यप, सदस्य जिला कार्य समिति, श्री नरेश वर्मा, पूर्व प्रधान एवं मंडल उपाध्यक्ष तथा श्री महेंद्र दुबे, मंडल उपाध्यक्ष की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

शिविर के दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम में शिविर के नोडल अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी, शाहजहांपुर भी उपस्थित रहे। शिविर का संचालन श्री मोहम्मद इलियास, सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास) द्वारा किया गया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस शिविर का उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं की जानकारी पात्र लोगों तक पहुंचाना और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता करना रहा।

Previous Post Next Post