ब्यूरो रिपोर्ट तशरीफ़ अली मेरठ ✍️
मेरठ, 05 सितंबर। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जनपद स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मेरठ के प्रत्येक ब्लॉक से दो-दो शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
माछरा ब्लॉक से प्रेमचंद, प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 बहरोड़ा, तथा रूचि शर्मा, प्राथमिक विद्यालय हसनपुर कला को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। वहीं विशेष शिक्षक शिवकेश तिवारी को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। माछरा खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।
शिक्षकों के योगदान को किया नमन
कार्यक्रम के अतिथि एमएलसी एवं विधायक धर्मेंद्र भारद्वाज ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश में भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती 5 सितंबर को प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस के रूप में मनाई जाती है। उन्होंने शिक्षक की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि शिक्षक बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ जीवन जीने का मार्ग भी दिखाते हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सोमेंद्र तोमर, राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने भी शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सही और गलत का अंतर समझाने तथा कठिन परिस्थितियों में सही रास्ता दिखाने में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षक अज्ञानता का अंधकार दूर कर विद्यार्थियों को बेहतर इंसान बनने की राह दिखाते हैं।
मेरठ महापौर ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा से बड़ा कोई दान नहीं और गुरु से बड़ा कोई दानी नहीं है। उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का संचालन पंकज एसआरजी मेरठ ने किया।
इस अवसर पर डॉ. वीके सिंह, जिलाधिकारी मेरठ, श्रीमती नूपुर गोयल, मुख्य विकास अधिकारी मेरठ, आशा चौधरी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मेरठ, मनोज आर्य, डायट प्राचार्य मेरठ सहित भूपेंद्र कुमार, रत्नेश कुमार, मनोज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अमरीश कुमार शर्मा, तशरीफ अली, अमित कुमार, नीरज वर्मा, सुदीप, रेणु आदि मौजूद रहे।
