राजस्व से जुड़े मामले अधिक आए, अधिकारियों को जल्द निस्तारण के निर्देश; गणेश विसर्जन को लेकर भी दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
ब्यूरो रिपोर्ट राम चंद्र उन्नाव ✍️
हसनगंज/उन्नाव। हसनगंज कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी शालिनी सिंह तोमर, क्षेत्राधिकारी तेज बहादुर सिंह और कोतवाली प्रभारी शरद कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को अधिकारियों ने गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान सबसे अधिक मामले राजस्व विभाग से संबंधित सामने आए।
गणेश विसर्जन को लेकर दिए निर्देश
आगामी गणेश विसर्जन को देखते हुए SDM शालिनी सिंह तोमर ने मौजूद संभ्रांत नागरिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी से गणेश विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
SDM ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और कोई भी व्यक्ति विसर्जन के दौरान नदी की बीच धारा में जाने का प्रयास न करे। उन्होंने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लोगों से प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की।
