स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज की छात्रा दशनीत कौर ने UGC NET जून 2026 की परीक्षा में वाणिज्य विषय से सफलता हासिल की है। उन्होंने परीक्षा में 192 अंक प्राप्त कर 98.63 पर्सेंटाइल हासिल की।
इस उपलब्धि के साथ दशनीत कौर असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्र हुई हैं और पीएचडी में प्रवेश के लिए भी पात्रता हासिल की है। UGC NET जून 2026 का परिणाम राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा 28 अगस्त 2026 को जारी किया गया था।
दशनीत कौर ने वर्ष 2026 में स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज से एम.कॉम. की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद उन्होंने UGC NET में वाणिज्य विषय से प्रतिभाग करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
उपलब्ध विवरण के अनुसार UGC NET जून 2026 में वाणिज्य विषय के लिए 73,899 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जबकि 47,215 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
दशनीत कौर की सफलता पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह, कॉलेज प्राचार्य प्रो. आर.के. आजाद, वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. अनुराग अग्रवाल, वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. देवेंद्र सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. कमलेश गौतम सहित समस्त शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
