पचपेड़वा की नई बाजार में 23 अक्टूबर से सजेगा भव्य श्रीमद्भागवत कथा का दरबार, वृंदावन धाम से पहुंचीं ममता शर्मा


ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर ✍️

बलरामपुर। पचपेड़वा कस्बे के नई बाजार में 23 से 30 अक्टूबर तक भव्य एवं दिव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। कथा वाचन के लिए वृंदावन धाम से प्रसिद्ध कथावाचिका अनुरागिनी ममता शर्मा पहुंच चुकी हैं।

इस धार्मिक आयोजन का संचालन नई बाजार, पचपेड़वा निवासी एवं ए.एम. मार्केटिंग के संचालक दीपक सिंह मंटू द्वारा कराया जा रहा है। कथा प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक आयोजित होगी।

कथा व्यास का भव्य स्वागत

कथा व्यास अनुरागिनी ममता शर्मा के साथ मुख्य आचार्य विद्याकांत दूबे तथा सहयोगी संगीत टीम के सदस्य भी कथा स्थल पर पहुंच चुके हैं। संगीत टीम में मुख्य गायक देव लाल विरहा, खेमराज बाहिरा, गुणसागर बाहिरा, नरोत्तम दास, मुकेश साहू और अदिति त्रिपाठी शामिल हैं। वहीं लाइव राधिका डिजिटल से राहुल सिन्हा एवं नीरज सिन्हा भी आयोजन से जुड़े हैं।

कथा स्थल पर पहुंचने पर कथावाचिका अनुरागिनी ममता शर्मा का दीपक सिंह मंटू के परिवार और स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान नागेंद्र सिंह, विशु सिंह, शेखर सिंह, सूरज सिंह, सोनू सिंह, रजत सोनी, शिवम सोनी, संजीत दूबे और दिनेश चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे। नगर पंचायत पचपेड़वा अध्यक्ष के प्रतिनिधि अभय वर्मा एवं अमित पाण्डेय ने भी स्वागत कार्यक्रम में सहभागिता की।

भागवत कथा श्रवण से मिलता है पुण्य लाभ

आयोजक दीपक सिंह मंटू ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

आयोजन से जुड़े लोगों का कहना है कि कई जन्मों के पुण्य उदय होने पर श्रीमद्भागवत कथा सुनने का अवसर मिलता है। ऐसे धार्मिक आयोजन व्यक्ति को भक्ति, सदाचार और आध्यात्मिक चिंतन की प्रेरणा देते हैं।

सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Previous Post Next Post