स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के तहत शाहजहांपुर जनपद में 23 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इसके लिए जिले के 14 मतदान स्थलों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार, मतदान नगर निगम कार्यालय शाहजहांपुर, तहसील कार्यालय सदर, विकासखंड कार्यालयों और अन्य निर्धारित स्थानों पर कराया जाएगा। मतदान स्थलों में सदर, तिलहर, जलालाबाद, कलान और पुवायां क्षेत्र के केंद्र शामिल हैं।
मतदान स्थलों पर हेल्पडेस्क की व्यवस्था
निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक मतदान स्थल के बाहर एक हेल्पडेस्क स्थापित की जाए। मतदान के लिए आने वाले मतदाताओं को मोबाइल फोन मतदान स्थल के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई मतदाता मोबाइल लेकर पहुंचता है, तो उसे हेल्पडेस्क पर जमा कराया जाएगा और मतदान के बाद वापस दिया जाएगा।
मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासन का उद्देश्य है कि मतदान शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो।
सच की आवाज़ वेब न्यूज़
