अज्ञात वाहन की टक्कर से 26 वर्षीय महिला की मौत, देवर और भांजा घायल

मृतक रोशनी गुप्ता (फाइल फोटो)

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के दरोगा खेड़ा के पास बीती शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से 26 वर्षीय रोशनी गुप्ता की मौत हो गई। हादसे में उनके देवर प्रमोद और भांजा आर्यन भी घायल हो गए, जिनका उपचार चल रहा है।

बताया जा रहा है कि रोशनी गुप्ता अपने देवर और भांजे के साथ बर्थडे पार्टी से लौट रही थीं। इसी दौरान दरोगा खेड़ा के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। गंभीर हालत में रोशनी को उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Previous Post Next Post