ब्यूरो रिपोर्ट सीमा मौर्या, उन्नाव ✍️
हसनगंज/उन्नाव, 2 अक्टूबर 2026। तहसील हसनगंज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी हसनगंज ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं तहसील का समस्त राजस्व परिवार उपस्थित रहा। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के “जय जवान-जय किसान” के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान दोनों महापुरुषों के जीवन एवं देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया गया।
श्रेणी
उन्नाव
