जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ। दुबग्गा थाना क्षेत्र के ग्राम अमेठिया सलेमपुर में शुक्रवार शाम लाइसेंसी पिस्टल से गोली लगने से 35 वर्षीय रंजीत रावत की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रंजीत रावत ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मारी थी।
पुलिस को घटना की सूचना 2 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 4:40 बजे मिली। सूचना पर दुबग्गा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। परिजन घायल रंजीत रावत को उपचार के लिए केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए हैं। घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस के अनुसार मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है और अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
