शाहजहांपुर पुलिस का विशेष अभियान: मौके पर पहुंचकर 27 जनशिकायतों का किया निस्तारण


शाहजहांपुर।
जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और निष्पक्ष निस्तारण के लिए शाहजहांपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 17 अक्टूबर 2026 को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शिकायतकर्ताओं के पास मौके पर पहुंचकर कुल 27 शिकायतों का निस्तारण किया गया।

स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहा अभियान

पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर सौरभ दीक्षित के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जनशिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करना है। अभियान के लिए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर निस्तारण के निर्देश

अभियान के तहत जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी शिकायतकर्ताओं के पास मौके पर पहुंचकर शिकायतों का समाधान कर रहे हैं। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार, प्रत्येक क्षेत्राधिकारी को अपने सर्किल के थाना क्षेत्र में प्रतिदिन कम से कम एक स्थान पर तथा प्रत्येक थाना प्रभारी को अपने क्षेत्र में कम से कम दो स्थानों पर पहुंचकर शिकायतों का निस्तारण करना है।

पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर को इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न थानों पर प्राप्त शिकायतों में से कुल 27 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

शिकायतकर्ताओं को थाने के बार-बार चक्कर लगाने से मिलेगी राहत

शाहजहांपुर पुलिस का कहना है कि इस पहल के तहत शिकायतकर्ता के घर या संबंधित स्थान पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। शिकायत के समाधान के लिए दोनों पक्षों से फीडबैक भी लिया जाएगा, ताकि निस्तारण की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जा सके और संबंधित पक्षों की संतुष्टि सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा सके।

इस अभियान का उद्देश्य शिकायतकर्ताओं को बार-बार थाने या पुलिस कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत देना और उनकी समस्याओं का मौके पर ही बेहतर तरीके से समाधान करना है।

शाहजहांपुर पुलिस का संदेश: जनशिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और निष्पक्ष निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है।

Previous Post Next Post