स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर। नगर निगम शाहजहांपुर क्षेत्र में सड़क सुदृढ़ीकरण एवं आवागमन को बेहतर बनाने की दिशा में ₹3.69 करोड़ की लागत से छह सड़कों के हॉट मिक्स द्वारा सुदृढ़ीकरण कार्यों का शिलान्यास वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा किया गया।
इन कार्यों के अंतर्गत इस्लामिया इंटर कॉलेज से पचराहा तक, खिरनीबाग रामलीला ग्राउंड से आर्य महिला विद्यालय तक, खिरनीबाग से सदर बाजार तक, सदर बाजार में गांधी भवन से बाल विद्या मंदिर के पास मोड़ तक, गोविंदगंज फाटक के पास शहीद स्तंभ से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास तक तथा गोविंदगंज फाटक से सदर चौराहा होते हुए घंटाघर तक सड़क सुदृढ़ीकरण एवं हॉट मिक्स का कार्य कराया जाएगा।
नगर निगम के अनुसार इन विकास कार्यों से संबंधित क्षेत्रों में सड़क की गुणवत्ता में सुधार के साथ नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यकता के अनुसार सड़क एवं बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, अपर नगर आयुक्त भान सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज मिश्रा, मुख्य अभियंता आशीष त्रिवेदी सहित अन्य अधिकारी एवं पार्षद अतुल दीक्षित, दिलीप गुप्ता, अनूप सिंह (पिंटू), नरेंद्र मिश्रा (गुरु), अनिल तथा अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
