स्टेट हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 27 अक्टूबर 2026। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर ने कोतवाली क्षेत्र में, जबकि क्षेत्राधिकारी सदर ने मदनापुर थाना क्षेत्र में पैदल गश्त की।
गश्त के दौरान अधिकारियों ने प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्र में शांति बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। साथ ही, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से पैदल गश्त करने, संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
शाहजहाँपुर पुलिस ने कहा कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने के लिए पुलिस लगातार सतर्कता के साथ कार्य कर रही है।
सच की आवाज़ वेब न्यूज़
