अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई

 


ब्यूरो रिपोर्ट प्रमोद मिश्रा

बलरामपुर। जनपद में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशन में लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत तहसील सदर के ग्राम दुल्हापुर बलीपुर में अवैध बालू खनन के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई। मामले में संबंधित विभाग द्वारा नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम दुल्हापुर बलीपुर में अवैध बालू खनन की कार्रवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संदीप केला तथा खनन निरीक्षक हलीम अहमद ने मौके पर पहुंचकर खनन में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया। पकड़े गए वाहन के संबंध में नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


अवैध खनन पर प्रशासन की पैनी नजर

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व एवं खनन विभाग द्वारा अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने संकेत दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Previous Post Next Post